बस्ती, मई 16 -- साऊंघाट। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत कोड़रा के पुरवा भरवलिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ। अधीक्षक डॉ. शशि कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने कैम्प का शुभारंभ किया। कैम्प में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से 102 लोगों में 49 महिला एवं 53 पुरूषों की जांच किया। दो पुरुष व चार महिलाएं संभावित टीबी के मरीज पाए गए। 21 लोगों का सैम्पल ट्रूनॉट मशीन से जांच के लिए भेजा गया। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 15 गांवों में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. शालू शुक्ला, सुभाषचंद चौधरी, सौरभ पांडेय, मो. सलीम, परमानंद, राम गोपाल गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, अमित कुमार, दुर्गेश उपाध्याय, सोनाली चौधरी, रिचा जायसवाल, ज्योति रावत, मंजू सिंह, आशुतोष कुमार, प्रेमचंद सहित अन्य मौजूद ...