लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। पालिका के सफाईकर्मियों सहित अन्य स्टाफ के स्वास्थ्य जांच को शिविर लगाया गया। इसमें 271 मरीजों को देखा गया। साथ ही 30 की टीबी की जांच के साथ 46 लोगों के एक्सरे किए गये। नगर पालिका लखीमपुर में सफाई कर्मी, पालिका कर्मचारियों,अधिकारियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर को पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने फीता काटकर शुरू किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच और इलाज किया। शिविर में 271 लोगों की ओपीडी की गई। इसमें 32 टीबी जांच, 46 एक्स-रे, 110 लोगों की बीपी, शुगर जांच की गई। साथ ही 30 मलेरिया जांच भी की गई। इससे विभिन्न रोगों की समय रहते स्क्रीनिंग संभव हो सकी। कैंप में 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.