रिषिकेष, मई 7 -- एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह शुरू हो गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. मीनू सिंह ने पौधरोपण अभियान से सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर पर्यावरण का होना नितांत आवश्यक है, लिहाजा धरती को पेड़-पौधों से आच्छादित करने का सभी को नैतिक संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सें मरीजों की आवश्यकताओं को समझते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करती हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। यह भी पढ़ें- कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर मनाया नर्सिंग सप्ताह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.