दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के बिहार राज्य प्रतिनिधि डॉ.रामबाबू खेतान ने कहा कि बदलते परिवेश में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। असंतुलित जीवनशैली, अनियमित खान-पान और तनाव के कारण कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हमें नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और योग-व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. अपराजिता ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और सही इलाज से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लोगों को शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. अमरेंद्र नारायण ने संचालन करते हुए कहा कि रोग होने के बाद इलाज से बेहतर है कि हम पहले से ही सावधानी बरतें। अनिमेष वात्सयान व डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि संत...