लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा रविवार को चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, हड्डी और नस रोग के विशेषज्ञ डा मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष ने पूरे वातावरण को उत्साह और राष्ट्र भावना से भर दिया। उसके उपरांत डा मृत्युंजय कुमार को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव ने अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया। शिविर में कुल 47 लोगों ने अपने स्वास्थ्य से संबंधित जांच कराकर लाभ प्राप्त किया किया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों को मिला इलाज शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बी...