वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महाविद्यालय में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या यादव रहीं। कहा कि महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने छात्राओं को फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ विषय पर पीपीटी प्रजेंटेशन दिया। अपूर्वा पांडेय ने अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न तथा पौधा देकर उनका सम्मान किया। सोफिया खानम, अल्पा तिवारी, कॉलेज की निदेशक प्रो. कल्पलता पांडेय, प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा, डॉ. प्रतिमा राय, सीमा मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सूर्यप्रकाश वर्मा, दीपक गुप्ता, अजय शुक्ला, मुकेश गुप्ता, चंचल ओझा मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...