कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने आशा कार्य से जुड़े दायित्वों के सही निष्पादन नहीं होने पर राज्य स्वास्थ्य समिति के डीसीएम से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही आमदा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भी शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक नहीं पहुंचाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को नाश्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था अब जीविका सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.