चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहिया दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में सहिया घर-घर जाकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य करती हैं। वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण एवं कुपोषण की रोकथाम में अहम योगदान दे रही हैं। सांसद रविवार को केयू सभागार में अयोजित सहिया सम्मेलन सह सम्मान समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सहिया दीदियां अपने क्षेत्र के लोगों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण आहार लेने के प्रति जागरूक करें। साथ ही स्वच्छता, परिवार नियोजन एवं विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी भी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स...