लोहरदगा, फरवरी 2 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के सढाबे गांव स्थित महादेव मैदान में स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण को लेकर स्थल चयनित किया गया था। इसको लेकर सढाबे पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण कैरो अंचल कार्यालय पहुंचकर इसका विरोध करते हुए स्वास्थ्य केंद्र दूसरे जगह निर्माण कराने की बात कही गई थी। इस मामले में सीओ को ज्ञापन सौपा था। अंचलकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन कर नये स्थल का चयन किया गया। मौक़े पर ग्राम प्रधान राजकुमार उरांव, लखन उरांव, राजेंद्र महतो, किशोर साहू, विनोद साहू, सुरेश यादव, रवि उरांव, संजय साहू, राहुल यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...