खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर टीवी स्क्रीनिंग लोगों का किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीवी स्क्रीनिंग के दौरान लोगों में टीबी होने के लक्षण होने पर उसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिससे टीबी रोगी के पहचान हो सके और उसका ससमय बेहतर इलाज हो सके। बताया जा रहा हैकि प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर प्रतिदिन कम से 150 लोगों का टीवी स्क्रीनिंग करना है। इसको लेकर जिलास्तर से लगाता मॉनीटरिंग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों की दी गई पोषण किट इधर डीपीसी हेमलता जोशी ने बताया कि लगातार सीएचओ द्वारा किए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग की रिपोर्ट भी ली जा रही है। जिससे निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते...