किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज। संवाददाता मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य केवल अस्पताल की चारदीवारी में नहीं, बल्कि समय पर जांच, सही परामर्श और सुरक्षित प्रसव की तैयारी से तय होता है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं परिवार नियोजन दिवस का आयोजन उत्साह और संकल्प के साथ किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने की निरंतर कोशिश का विस्तार रहा। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने सदर अस्पताल में कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान बताया कि आयोजन की शुरुआत इस संदेश के साथ हुई कि गर्भावस्था के हर चरण में सतर्कता और देखभाल ही जटिलताओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य कर...