चतरा, अक्टूबर 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। इस क्रम में गर्भवती, धात्री एवं नव दंपति महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारियां दी गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 20 लाभार्थी महिलाओं के बीच साड़ी सहित अन्य उपहार का वितरण किया गया। उपहार का वितरण डा.अंजली कुमारी भगत द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं को परिवार कल्याण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।उन्होंने महिलाओं से दो बच्चों के बीच अंतराल बनाए रखने के साथ-साथ छोटा परिवार रखने का भी सुझाव दिया। मौके पर जीएनएम रंजू कुमारी, एएनएम नीलू कुमारी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, ड्रेसर वीरेंद्र दांगी, सुचिता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, संतोष प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...