भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज के भिउिदरा सब सेंटर में चोरी हो गई। तहरीर पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सेंटर की एएनएम लालसा कुमारी ने तहरीर में कहा कि 28 फरवरी की रात 12 बजे तक मरीजों को देखा और प्रसव कक्ष का ताला बंद किया। उसके बाद अपने कमरे में चली गईं। एक बजे प्रसव कक्ष पहुंचने पर ताला टूटा था। बैट्री एवं इंवर्टर चोरी हो गया था। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.