कटिहार, जनवरी 30 -- सालमारी, एक संवाददाता मधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेलागंज में चिकित्सक की पदस्थापना में चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से सीएचओ द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी जाती है। सीएचओ पल्लवी कुमारी ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश छोड़ कर प्रत्येक दिन यहां मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी जाती है। गुरूवार को 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गयी।स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने कहा की सीएचओ से लोगों को तत्काल राहत मिली है। विभाग से चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र जर्जर अवस्था के कारण बंद है। स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के चार माह बाद भी कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। संवेदक की लापरवाही का खामियाज...