गोड्डा, मार्च 31 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बोआरीजोर पंचायत की मुखिया मंजू कुमारी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रिबन काटकर किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिसके बाद यूविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपनी 14 से वर्ष की बच्चियों को अनिवार्य रूप से एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। बताया कि यह टीका किशोरि खाली पेट न ...