जहानाबाद, मई 7 -- मेहंदिया, संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित एएनएम से बीडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से मरीजों के उपचार, टीकाकरण कार्य तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। बीडीओ मनोज कुमार ने एएनएम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए तथा सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखी जाएं। यह भी पढ़ें- रीजो के साथ लापरवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.