गाजीपुर, दिसम्बर 22 -- जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से दर्जनभर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई कर्मचारियों की गैरहाजिरी सामने आई, जिनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। डॉ. रुद्रकांत सिंह ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्पष्टीकरण देने में हीलाहवाली की गई तो संबंधित कर्मचारियों के वेतन पर तत्काल रोक लगाने की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक ने प्रसूता भर्ती वार्ड का भी जायजा लिया और ठंड को देखते हुए खिड़कियां बंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था में सुधार के लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए। डॉ. रुद्रकांत सिंह ने...