खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत बलहा बाजार के स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चारदीवारी के अंदर पंचायत सरकार भवन के निर्माण को अवैध बताते हुए रोक की मांग की है। मंगलवार को सिविल सर्जन सहसदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को आवेदन देकर ग्रामीण गोपालकृष्ण चौधरी, हितेश कुमार, सुजीत कुमार, पवन कुमार साह, अमर, रॉकी, कैलाश, दीपक, सिकंदर चौधरी, राजा कुमार आदि ने स्वास्थ्य केंद्र बलहा बाजार के चारदीवारी के अंदर पंचायत सरकार भवन का अवैध रूप से निर्माण कार्य रोकने की मांग करते हुए कहा कि इससे दस पंचायत के ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ प्रभावित होने की संभावना है। इधर मानसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने भी सीएस को भेजी अपनी रिपोर्ट में बिना सूचना निर्माण को अवैध बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...