स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में नि: शुल्क हुआ कैंसर जांच
देवरिया, जून 30 -- भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी बाजार में सोमवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गोरखपुर द्वारा एक नि: शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिखाने आए 105 मरीजों का कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डा. नरेन्द्र बिरबिया ने सहायक चिकित्सक डा. तरुण कांति राजन के सहयोग से कैंसर सम्बंधित लक्षण की जांच की।परामर्श के बाद उन्हें नि: शुल्क दवा दी गयी। इसमें कैंसर के प्रकार एवं उनके लक्षण के बारे में मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रशिक्षण तथा इलाज के बारे में जानकारी दी गई। डा. तरुण ने कहा कि व्यायाम से कैंसर की घटनाओं में 15 प्रतिशत की कमी आती है। बसा से परहेज़ करें और ताजी सब्जियां और फल खाए। फास्ट फूड, धूम्र पान और शराब से बचे। शिविर में प्रभारी चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.