पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र चनका में टीबी की जांच को लेकर विशेष स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 81 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और टीबी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों में टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएचओ विकास कुमार, ममता कुमारी तथा पंकज कुमार उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

हिंदी ह...