मुंगेर, फरवरी 27 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन पिछले तीन दिनों से खराब रहने के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे सेवा बंद होने से प्रतिदिन दर्जनों मरीजों को जांच के लिए जमालपुर या मुंगेर का रूख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्स-रे मशीन तीन दिनों से तकनीकी समस्या दिखा रही थी, लेकिन अब पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन की मरम्मत के लिए तकनीशियन को सूचना दे दी गई है और जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में बार-बार मशीनों के खराब होने से इलाज में बाधा आती है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र समस्या दूर करने की मा...