नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा। संचारी रोग अभियान के तहत एक महीने तक डेंगू, मलेरिया, सहित अन्य बीमारियों के मरीज ढूंढे जाएंगे। एक अप्रैल से अभियान शुरू होगा। अभियान की शुरुआत पर सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जागरुकता रैली निकाली जाएगी। संचारी रोग अभियान के साथ ही 10 अप्रैल से दस्तक अभियान की भी शुरुआत होगी। दोनों अभियान के तहत डेंगू मलेरिया, टीबी, बुखार, सहित अन्य बीमारियों के मरीज ढूंढे जाएंगे। साथ ही बीमारियों के लक्षण मिलने पर जांच और इलाज की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी। इसके अलावा लू के प्रति जागरुकता, तापमान का सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले आदि भी कराया जाएगा, ताकि गर्मी के दिनों में लोग एहतियात बरत सके। संचारी रोग अभियान के लिए तीनों प्राधिकरण, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती विभाग...