अलीगढ़, मार्च 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य केंद्रों में खून की जांच (पैथोलॉजी सेवाओं) का दायरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर पर एक माह में जांच की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए हर बुखार पीड़ित की जांच अनिवार्य की गई है। रिपोर्ट के अनुसार अकराबाद, टप्पल, गौंडा, बिजौली और चंडोस जैसे स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की संख्या में अच्छा खासा उछाल देखा गया है। अकराबाद में जांच बढ़कर 19 हजार से अधिक पहुंच गई, अतरौली में 15 हजार से अधिक जांच हुईं। वहीं बिजौली और चंडौस में भी सैकड़ों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरदुआगंज केंद्र पर भी पांच हजार से अधिक जांच की गईं। इसके अलावा शहरी पीएचसी (अर्बन पीएचसी) में भी ...