बलरामपुर, मई 10 -- गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य सेवा, आरोग्य मेलों में उमड़ी मरीजों की भीड़ बलरामपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर उसका लाभ उठाया। स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1680 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 745 पुरुष, 714 महिलाएं और 221 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। मेलों में मरीजों का पंजीकरण कर चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य पर...