हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल सहित सभी छोटे-बड़े स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 हजार वृक्ष से हरियाली लहराएगी। जुलाई महीने में मनाए जाने वाले वृक्षारोपण महाकुंभ के तहत स्वास्थ्य विभाग को इस साल 10 हजार पौध रोपण का लक्ष्य मिला है। इस पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर अभीतक से विभागीय स्तर पर तैयारी शुरु कर दी गई हैं। हर साल जुलाई महीने में मानसून की बारिश शुरु होने के साथ ही वृक्षारोपण महाकुंभ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के लिए एक विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत जिले में लाखों पौधे लगाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ने पौधरोपण किया शासन से अलग-अलग विभाग को पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया जाता है। इसी के तहत इस साल शासन से जिले के स्वास्थ्य वि...