गाजीपुर, फरवरी 23 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए मंडलीय अपर निदेशक के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने मरदह ब्लॉक का तीन दिवसीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोविंदपुर, नसरतपुर, बरही, भंवरहां, बिहरा, रायपुर, सुलेमानपुर, दुर्खुशी, गाई, हैदरगंज, बसवारी, सिंगेरा, गेहूंड़ी आदि केंद्रों का गहन पुनरीक्षण किया गया। टीम ने पंजीकरण, दवा वितरण, ओपीडी-आईपीडी, आईसीयू, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, आपातकालीन सेवाओं और टीकाकरण व्यवस्था की जांच की। साथ ही पेयजल, शौचालय, बिजली, सीसीटीवी, शिकायत पेटिका व नागरिक चार्टर जैसी सुविधाओं का अवलोकन कर मरीजों से फीडबैक लिया। टीम में डॉ. आरबी पाठक (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.