अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण की शुरुआत कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों से भी सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे छात्राओं और अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराएं। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण कर रही हैं। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रांति में न आएं, अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाएं। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किया गया टीकाकरण अभियान के ...