अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित मेला में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच, उपचार व दवाओं का वितरण किया। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने जट्टारी व पलसेडा, पिसावा व सोफा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद मिला। दवाएं पर्याप्त थीं, प्राथमिक जांच लिए संसाधन उपलब्ध थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...