एटा, अप्रैल 29 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शासन के निर्देश निष्प्रभावी बने हुए है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र पर मरीजों को बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वार्ड में भर्ती मरीज बिना पंखा-कूलर के गर्मी से परेशान हो रहे हैं। लू, हीटवेव से बचाव बनाने वाले ओआरएस काउंटर कहीं दिखायी नहीं दे रहे हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अवागढ़ पर भीषण गर्मी में लू, हीटवेव से बचाव को कोई संसाधन दिखायी नहीं दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक, स्टाफ ही ओपीडी में पंखे के सहारे बैठकर कार्य करने को विवश दिखायी दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। कोल्डरूम, ओआरएस काउंटर तो दूर की बात है। मरीजों को पीने का पानी भी उपलब्ध नह...