बरेली, मार्च 16 -- बरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को क्षय रोग पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। जगतपुर में कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्बन नोडल डॉ़ अजमेर सिंह ने किया। टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी आशंकित इलाकों में नियमित अभियान चलाया जा रहा है, जो लोग टीबी मरीजों के सीधे संपर्क में हैं उनको प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...