मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवतियों की एचआईवी की जांच नहीं हो रही है। अगस्त की रिपोर्ट में अभियान के तहत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर एचआईवी की जांच नहीं होने की बात सामने आई है। इन केंद्रों को रेड जोन में किया गया है।एचआईवी के अलावा सिफलिस की जांच भी नहीं की जा रही है। जांच में देखा गया है कि कुछ केंद्रों पर गर्भवतियों का निबंधन भी नहीं हो रहा है। जांच रिपोर्ट में गर्भवतियों की एनीमिया के साथ हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान भी नहीं होने की बात सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...