देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित प्रभारी को दिया। निरीक्षण के दौरान आराधना पटनायक ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर उनकी जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए। गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को तत्काल बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर ...