मोतिहारी, फरवरी 28 -- रक्सौल, नसं। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक शनिवार को भारी गहमा गमही के बीच संपन्न हुई। जिसमे क्षेत्र कई मुद्दों पर जन प्रतिनिधियों ने अपनी आवाज को बुलंद किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए, जिसमें जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। भेलाही पंचायत की मुखिया सुमन पटेल ने कहा कि लाभुकों के ऑन लाइन करने के बाद भी सूची में नाम नही जोड़ा जाता है, इसमे भी भेद भाव किया जाता है। वहीं जगधर पलनवा पंचायत के मुखिया रामयश सिंह ने पी एच डी विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाए। वहीं कई जन प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित रूप से बंद रहने और सेविकाओं की अनुपस्थिति पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.