कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- स्वास्थ्य केंद्रों पर रात में डॉक्टरों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। डीएम डॉ. अमित पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य केंद्रों की रात में आकस्मिक जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार और परियोजना निदेशक दिनकर कुमार विद्यार्थी ने रविवार रात सीएचसी सिराथू, सीएचसी कड़ा और ट्रामा सेंटर नरसिंहपुर कछुआ का औचक निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर नरसिंहपुर कछुआ में निरीक्षण के दौरान केवल एमटीडब्ल्यू कर्मचारी आजाद कुमार पटेल मौजूद मिले। ड्यूटी पर तैनात डॉ. ओपी वर्मा और स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। मौजूद कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि चिकित्सक रात करीब दस बजे ही अस्पताल से चले गए थे। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में कोई मरीज भर्ती भी नहीं मि...