फतेहपुर, मार्च 8 -- धाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां पर महिलाओं के वास्तविक अधिकार एवं सशक्तीकरण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यहां अधीक्षक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ शिव सिंह, विनय कुमार, बाबलूलाल सहित स्टॉफ रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...