मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गोपालगंज में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत सकरा के डिहुली इश्हाक गांव निवासी मो. अयूब के बैंक खाते से साइबर शातिरों ने 2.14 लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पटना जंक्शन पर बीते 10 मार्च को उनका मोबाइल पॉकेट से उड़ा लिया गया था। मोबाइल में ही यूपीआई ऐप लोड था। शातिरों ने पहले मोाबइल का डायवर्ट कर दिया। इसके बाद यूपीआई ऐप से 2.14 लाख रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराने से पूर्व मो. अयूब ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड से 1.5 लाख की ठगी यह भी पढ़ें- डॉक्टर समेत दो के खाते से पार किए 4.15 लाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...