समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- उजियारपुर। प्रखंड के मालती पंचायत के पूर्व सरपंच सुनिल कुमार सिंह के अनुज दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल के कर्मी कैलाश सिंह का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। बताया गया कि तबियत बिगड़ने के बाद परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर को देखने पहुंच गए। गुरुवार को हुए अंतिम संस्कार में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, सीपीएम जिला मंत्री रामाश्रय महतो, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश राम, शिक्षक रामवरण पासवान, रामकृष्ण सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...