देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मियों का चार-पांच महीने का लंबित मानदेय कोषागार के माध्यम से भुगतान करने के संबंध में बुधवार को देवघर समाहरणालय में उपायुक्त से मुलाकात कर इनके मानदेय भुगतान की मांग की गई। इस दौरान अरुण यादव सचिव, सौरव रिचर्ड्स कोषाध्यक्ष झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर, अलका कुमारी अध्यक्ष एनएचएम एएनएम संघ, एएनएम पूनम, बबीता, जूली, सोनी, रानी, अलका-2, उषा, रेखा, रश्मि , मनोरमा, अनिता, रीता, मोनिका, पूनमलता एवं अन्य एएनएम मौजूद रही। इस दौरान उपायुक्त ने सकारात्मक माहौल में समस्याओं को सुना और वित्त विभाग से फोन पर बात की एवं शुक्रवार तक मानदेय भुगतान करने का भरोसा दिलाया। समस्या के त्वरित समाधान का प्रया...