दुमका, अप्रैल 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गुरुवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हाड़ोरायडीह एवं रांगा गांव पहुंच कर गांव में बैठक कर बालिकाओं के माता पिता को अपने 14 से 15 आयु वर्ग के बालिकाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रत्साहित किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि एच पीभी वैक्सीन लगवाने में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं होती है। यह कैंसररोधी वैक्सीन है। लोगों में वैक्सीन के प्रति कई तरह के भ्रांति फैलने के कारण अपनी बच्ची को वैक्सीन दिलाने स्वास्थ्य केंद्र नहीं ला रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव पहुंच कर लोगों के भ्रांति को दूर करने के पश्चाद् अपनी बच्ची को वैक्सीन दिलाने के लिए तैयार हुए। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी बीपीएम इंद्र...