बांका, जनवरी 28 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सक, नर्स, ममता, फेसिलेटर, आशा कार्यकर्ता, सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड, एंबुलेंस चालक सहित 30 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रशस्ति पत्र का वितरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने किया। प्रशस्ति पत्र डा एस एन शुक्ला, प्रधान लिपिक सत्यजीत मनहर, एएनएम, जीएनएम विनीता, रूपा, प्राची, काजल, रामसखी, मोहन लाल, साक्षी प्रिया, सीएचओ सावरमल स्वामी, मनीष कुमार, ममता शकुंतला कुमारी, आशा फेसिलेटेटर सविता, पूनम, आशा कार्यकर्ता सुनीता, सीता, सीमा, उषा, चांदनी, एंबुलेंस चालक पंकज कुमार रामदास, इएमटी विशाल कुमार, स्वास्थ्य कर्मी कपिल मंड...