अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है तीन माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों एवं आशाओं को मार्च, अप्रैल व मई का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। इसके साथ ही तीन माह से पीबीआई व एक साल से सेंटर की सफाई एवं कम्युनिकेशन का पेमेंट नहीं हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों व उनके आश्रित परिवार को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार से बजट मिलने के बाद भी संविदा कर्मचारियों को तीन माह का लंबित मानदेय नहीं मिला है। जल्द मानदेय भुगतान की मांग की। इस दौरान डॉ.साजिद पाशा, मनोज सैनी, कमलदीप शर्मा, स्वाति सिंह, पून...