देवघर, फरवरी 2 -- चितरा। केंद्रीय बजट को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता, विशेषकर गरीब वर्ग की बुनियादी जरूरतों पर खरा नहीं उतरता है। कहा कि इस बजट से मैं निराश हूं। इसमें गरीबों के लिए न तो फ्री और सुलभ इलाज की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई देती है और न ही उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कोई प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा समाज की मूल समस्याएं हैं, लेकिन बजट में इन दोनों क्षेत्रों को प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी को बेहतर इलाज और शिक्षा उपलब्ध नहीं होगी, तब तक समग्र विकास की बात अधूरी ही रहेगी। हालांकि उन्होंने बजट की आलोचना के साथ-साथ कुछ सकारात्मक पहलुओं की भी सराहना करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के दामों में की गई ...