सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं जागरुकता अभियानों में उल्लेखनीय सहयोग देने पर बेसिक शिक्षा परिषद, सुलतानपुर में कार्यरत सहायक अध्यापिका अनुपम शुक्ला को जिला स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भारत भूषण की ओर से उनके स्वास्थ विभाग में उत्कृष्ट सहयोग और योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि अनुपम शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान, पल्स पोलियो कार्यक्रम, कैंसर जागरुकता अभियान, रक्तदान शिविर, आयुष्मान भारत, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, पोषण अभियान सहित अन्य स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और जनजागर...