लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा रामेश्वर उरांव द्वारा स्वास्थ्य और खाद्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद को नियुक्त किया गया है। 17 फरवरी को जारी पत्र में विधायक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शकील अहमद लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में उपरोक्त विभागों से संबंधित कार्यों में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अंतर्गत आम जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना, योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करना तथा जनहित से जुड़े मामलों में समन्वय स्थापित करना शामिल होगा। इस नियुक्ति से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण योजनाओं तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी आएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में भी प्रभावी भूमिका...