नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरजी लक्जरी होम्स में काश्वी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से 52 और हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल के सहयोग से 67 श्रमिकों की जांच की गई। शिविर में परामर्श के साथ रक्तचाप, मधुमेह और नेत्र जांच भी की गई। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिला कामगारों को परामर्श भी दिया। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया यह भी पढ़ें- बजाज शुगर मिल में लगा आरोग्य मेला, 500 से अधिक कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...