स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त
पाकुड़, जून 11 -- समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की कई योजनाएं एक-दूसरे से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में दोनों विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक समय पर पहुंच सके तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें- सेविका व सहायिका के रिक्त पदों को आमसभा के माध्यम से अविलंब भरें : डीडीसीस्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.