मुंगेर, अप्रैल 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र, खजुरिया में बुधवार को एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई। सुबह करीब 10.30 बजे उपकेंद्र बंद पाया गया, जबकि निर्धारित समय के अनुसार केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहना चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात एएनएम अंजना कुमारी और उमा कुमारी अक्सर निर्धारित समय से काफी देर बाद उपकेंद्र खोलती हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण और सामान्य जांच के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार मरीज बिना इलाज कराए ही लौट जाते हैं। यह भी पढ़ें- विलंब से पहुंचने वाले स्वास्थ कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश ग्रामीणों का कहना है कि, स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का सीधा असर ग्रामीण स्वास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.