औरैया, मई 26 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा करौली, मल्हौसी और औरैया में एक दिवसीय स्वास्थ्य आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 50 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। यह शिविर आयुक्त एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार स्टेट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी (एसएडी) मल्हौसी के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने लोगों को लू और तेज धूप से बचने के उपाय बताए। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए संतुलित खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- आउटरीच स्वास्थ्य कैंप में 72 मरीजों का परीक्षण उपचार कराने वालों में 22 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल रहीं। ग्रामीण...