रांची, अप्रैल 7 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) खूंटी एवं सदर अस्पताल, खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीएलएसए के सचिव, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सहिया और पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) मौजूद रहे। इस अवसर पर सहियाओं और पीएलवी को जागरूक और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वे प्रशासन और ग्रामीण समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर सकें। लाभार्थियों की पहचान और योजनाओं से जो...