चंदौली, अप्रैल 26 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने एकजुट होकर मलेरिया उन्मूलन की दिशा में शपथ ली। कार्यक्रम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम व अन्य कर्मचारियों ने हाथ उठाकर यह संकल्प दोहराया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता की अलख जगाएंगे, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएंगे। शपथ फार्मासिस्ट श्रवण कुमार ने दिलाई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. रजनीश ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकथाम योग्य बीमारी है। यदि समय रहते इसकी पहचान कर सही उपचार किया जाए, तो इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन उन्होंने विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.